HP high court के नए न्यायाधीश बने Justice अमजद एहतेशाम सईद

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। अमन खांगटा

न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सईद ने शुक्रवार को यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र पढ़ा. राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश के हस्ताक्षर प्राप्त किए.


 अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश हैं. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की गई थी. 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहॉ. 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे. उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद प्रतिभा सिंह, महाअधिवक्ता अशोक शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

  


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार