बिलासपुर: खुरापाती तत्वों के हौंसले बुलंद, प्राचीन मंदिर में शिवलिंग को किया खंडित

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर। योगेश धीमान


घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर आने वाले कस्बा पनयाला में बीती रात शरारती तत्वों ने प्राचीन मंदिर में स्थापित शिवलिंग तथा हनुमान जी की मूर्ति को बुरी तरह से खंडित कर दिया। इस मामले की शिकायत मंदिर के पुजारी ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

 जानकारी के अनुसार बीती रात मंदिर के अंदर कुछ असामाजिक तत्व घुसे जिन्होंने शिवलिंग को तोड़ दिया तथा मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को भी काफी नुक्सान पहुंचाया। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपित लोगों ने मंदिर परिसर में और भी तोड़फोड़ की है। स्थानीय लोग इस कृत्य से गुस्से में हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को तुरंत जेल में डाल दिया जाए। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
   


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड