नही थम रहा कोरोना का हिमाचल में कहर, 90 हुए एक्टिव केस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। राज्य ब्यूरो

प्रदेश में जब से कोरोना (कोविड-19) के मामले सामने आ रहे हैं, तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक 42 मामले रिपोर्ट हुए हैं. गुरुवार को शाम 10 बजे तक हमीरपुर  में कुल 31 केस सामने आए हैं. सुबह पहले 5 मामले, फिर इसके बाद पांच, छह केस, 4 केस और 11 नए पॉजिटिव मिले हैं. गुरुवार को कांगड़ा में 6 और सोलन जिले में 5 केस पॉजिटिव मिले हैं.

सुबह यहां मिले थे पांच केस 

गुरुवार सुबह सबसे पहले दो मामले भोरंज में मिले. 45 और 21 साल के युवक में कोरोना मिला. वहीं, हमीरपुर में 63 साल का शख्स पीड़ित मिला. दो मामले टौणी देवी में पाए गए. इनमें 51 साल और 21 साल का युवक पॉजिटिव निकला. चार लोग संस्थागत क्वारंटीन में जबकि एक होम क्वारंटीन में रह रहा था. दो हाल ही में मुंबई से लौट हैं. प्रशासन तीन लोगों का यात्रा इतिहास खंगाल रहा है. 5 कोरोना संक्रमित भोटा और डुग्घा कोविड-19 केयर सेंटर में भेज जाएंगे.

दोपहर बाद 18 केस 
दोपहर बाद से देर शाम तक जिले में 15 और पॉजिटिव मामले आए हैं. इनमें तीन मरीज हटली और दो ग्वाल पत्थर के हैं. जिले में मामलों की कुल संख्या 29 पहुंच गई है. चार ठीक होकर घर चले गए हैं और एक की मौत हुई है. अब 24 सक्रिय मामले हैं. हमीरपुर के बड़सर में हटली के एक ही परिवार के तीन सदस्य, नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांवों पर करसोहा में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.हिमाचल में एक्टिव केस 90 हो गए हैं.
हिमाचल में एक्टिव केस 90 हो गए हैं.


सोलन और कांग़ड़ा में मामले
गुरुवार सुबह सोलन जिले के नालागढ़ के मानपूरा क्वारंटीन सेंटर में 5 लोग करोना पॉजिटिव मिले थे. ये सभी रामशहर के रहने वाले हैं और मुंबई से ट्रक में आए थे और क्वांरटीन थे. इसके बाद कागंड़ा में छह मामले रिपोर्ट हुए थे. एक पीड़ित ज्वालामुखी, एक नूरपुर के सुलयाली, एक इंदौरा, एक नगरोटा बगवां, एक जयसिंहपुर के काठला और एक मरीज पालमपुर के भवारना से है. ये सभी 18 मई को मुंबई से आये थे. कांगड़ा में अब कन्फर्म केस 41 हो गए हैं और इनमें 32 एक्टिव मरीज हैं. गौरतलब है कि हिमाचल में अब कुल मरीजों की संख्या 152 पहुंच गई है. एक्टिव केस 90 और तीन लोगों को मौत हुई है.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध