पूर्ण रूप से नहीं बल्कि 4 की बजाय 5 घंटे रहेगी कर्फ्यू में ढील

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी बसें न चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्रियों ने कहा बसें चलाई तो अभी तक कि मेहनत पर पानी फिर जाएगा। प्रदेश में कर्फ्यू लागू रहेगा। पहले कर्फ्यू हटाकर सिर्फ लॉकडाउन लागू रखने की चर्चा चल रही थी। कर्फ्यू में चार की बजाय अब पांच घंटे की छूट मिलेगी।
सरकार ने लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर ऐसा किया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आर्थिक सुधारों को लेकर रणनीति बनाई गई। पुरानी एक्साइज पॉलिसी 31 मई तक जारी रहेगी। पहली जून से नई पॉलिसी लागू होगी।
शराब दुकानों व टोल बैरियर लाइसेंस शुल्क 22 मार्च के बाद से इनके खुलने तक माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुराना कोटा उठा सकेंगे। टोल बैरियर 31 मई तक चलेंगे। अगला पीरियड पहली जून 2020 से 31 मई 2021 तक रहेगा।
(हिमाचल क्राइम न्यूज़ राज्य में हटाने वाली ख़बर के भगाने के लिए क्षमा चाहता है। यह सिर्फ जानकारी में थोड़ी कमी रह गई थी जिसके कारण उसका हमें खेद है।)



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube


इसके अलावा अंशकालीन कर्मचारी आठ साल के सेवाकाल के बाद नियमित होंगे। सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत एक लाख से अधिक मजदूरों को मासिक 2 हजार के हिसाब से 20 करोड़ का भुगतान सरकार कर चुकी है। आने वाले समय में इन मजदूरों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 120 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत