ऊना:पुणे से लौटी 620 हिमाचल सवारी ट्रैन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।


लॉकडाउन के बीच बाहरी राज्यों में हिमाचलियों की घर वापसी का सिलसिला चल रहा है। आज पूणे से 617 हिमाचलियों को लेकर ऊना रेलवे स्टेशन पर विशेष श्रमिक ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के पहुंचने का समय सोमवार रात्रि 11:55 बजे निश्चित था, लेकिन ट्रेन किन्ही कारणों से लेट हो गई और मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पिछले 24 घंटे में ये तीसरी श्रमिक ट्रेन है, जो हिमाचलियों को लेकर ऊना स्टेशन पहुंची है।


डीसी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जोरदार तालियों के साथ ट्रेन में सवार यात्रियों का अभिनंदन किया। देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले हिमाचलियों को देवभूमि हिमाचल में वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है। आज इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पुणे से एक विशेष श्रमिक ट्रेन के माध्यम से लॉक डाउन के बीच फंसे हिमाचलियों की घर वापसी हुई। पूणे से ट्रेन में ऊना पहुंची ट्रेन में कांगड़ा जिला के 215, हमीरपुर के 68, मंडी के 63, शिमला के 53, चंबा के 28, कुल्लू के 37, किन्नौर के पांच, बिलासपुर के 16, ऊना के 70, सिरमौर के 9 और सोलन के 41 यात्री अपने प्रदेश में वापिस पहुंचे हैं।


डीसी ऊना ने कहा कि देवभूमि वापसी मिशन के तहत आज पांचवी ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इन पांच ट्रेनों में अभी तक 4019 हिमाचली पहुंचे है। सबसे पहले 13 मई को बेगलुरू से ट्रेन ऊना पहुंची थी, जिसमें 643 हिमाचली थे। इसके बाद 14 मई को गोवा से 1486, 18 मई को मुंबई से 694 व इसी दिन गोवा से 589 यात्री लेकर श्रमिक ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। डीसी ऊना ने आने वाले दिनों विभिन्न राज्यों से और भी रेलगाड़ियां आने की संभावना जताई है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध