Shimla:क्वॉरेंटाइन से भागी युवती, मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।

शिमला के क्वारंटाइन सेंटर से एक युवती के फरार होने की घटना सामने आई है। फरार हुई युवती नेपाली मूल की है और चार दिन पहले उसे कुसुंपटी में क्वारंटीन सेंटर में लाया गया था। आज सुबह वह सेंटर के कमरे से गायब मिली। कमरे की खिड़की खुली थी और वह खिड़की से कूदकर फरार हुई। मामला कसपुंटी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के राज्य संस्थान में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का है। केंद्र में 7 पुरूषों व 2 महिलाओं को रखा गया है।
केंद्र की देखरेख में तैनात नेहा चैहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि छह मई को नेपाली मूल की महिला सरिता (20) पत्नी दीपक को शोघी से यहां लाया गया था। उसे कमरा नंबर 115 में रखा गया था। रात को निरीक्षण के उपरांत कमरा बाहर से बंद कर दिया जाता है। रविवार सुबह कमरे को बाहर से खाला, तो युवती गायब मिली। कमरे की खिड़कियां खुली थीं तथा महिला खिड़की से छलांग लगाकर फरार हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दिन भर महिला को तलाशने में जुटी रही। लेकिन महिला का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।
एस.पी. शिमला ओमा पति जंबाल ने बताया कि आईपीसी की धाराओं 188, 269 के तहत केस दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत