Kangra:रेलवे ट्रैक के पास मिली आधी जली लाश, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। क्राइम डेस्क

नगरोटा बगवां में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अधजला शव बरामद हुआ है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पर रेलवे ट्रैक के साथ ही एक अधजला शव लोगों ने देखा। इस सबंध में पुलिस को सूचित किया गया।  सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके का मुआयना किया। शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा होने के कारण रेलवे पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

PunjabKesari, Deadbody Image

फोरैंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए तथा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर टांडा मैडीकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का सही पता फोरैंसिक एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही चल पाएगा तब तक पुलिस ने प्रथम दृष्टि में धारा 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वीवार को होगा उसके उपरांत शव को शिनाख्त हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज के डैड हाऊस में रखा जाएगा। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए