कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा।

कांगड़ा जिले में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। यह व्यक्ति दिल्ली से लौटा था। इसे कांगड़ा के पास छेब स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही हिमाचल में अब तक 43 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या तीन हो गई है। जामानाबाद कांगड़ा के एक व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उक्त का सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया था। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। राज्य में अब तक 15777 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 6831 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 7893 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है। 34 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।
चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। सिरमौर जिले का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सोलन के काठा अस्पताल में भर्ती है। दूसरा मरीज जोगिंद्रनगर का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दो मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के पांच जिले शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर और किन्नौर में कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत