शिमला:कर्फ्यू में ढील, अब 8 घण्टे तक मिलेगी कर्फ्यू में छूट

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।


जिला शिमला में अब लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने के लिए 7 नहीं 8 घंटे का समय मिलेगा। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील का समय 1 घंटा और बढ़ा दिया है। अब लोग शाम 5.30 बजे तक जरूरी काम निपटा सकेंगे। इससे पहले सुबह 9.30 से 4.30 बजे तक ढील दी गई थी, वहीं सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह 6 से 8 बजे का समय दिया गया है। प्रशासन की ओर ढील का समय बढ़ाने का सबसे अधिक फायदा नौकरीपेशा लोगों को होगा। वह अब 5 बजे कार्यालय से छुट्टी कर 5.30 तक घर पहुंच सकेंगे। इस निर्णय से कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। कारोबारी सुबह 9.30 से 5.30 बजे तक दुकान खोल सकेंगे, जिससे नौकरीपेशा लोग दुकानों से आधा घंटा सामान ले सकेंगे। इससे पहले कर्मचारी छुट्टी के बाद सामान नहीं ले पाते थे। जिला प्रशासन ने इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है।
PunjabKesari, Kerala and Goa Resident Image

2 माह से शिमला में फंसे केरल व गोवा के लोग किए रवाना

लॉकडाऊन के दौरान विगत 2 महीने से शिमला फंसे 6 केरल निवासियों और 1 गोवा निवासी को मंगलवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिलाधीश शिमला अमित कश्यप ने बताया कि विभिन्न राज्यों में फं से नागरिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत यह रवानगी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार केरल व गोवा सरकार के परस्पर सहयोग से अफ नास वीके, अखिल आर. चंद्रम, मोहम्मद सफीर, अश्वीन और अश्वीन एस. और बाला कृष्णन को केरल के लिए रवाना किया गया जबकि नीलुफ र बेग महिला को गोवा के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि गाडिय़ां इन्हें दिल्ली स्थित केरल भवन तथा गोवा भवन में छोड़ेंगी, जहां से आगामी दिनों में ये अपने गंतव्य के लिए जाने वाली ट्रेनों से अपने-अपने स्थानों के लिए रवाना होंगे।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए