Kangra:एक और पॉजिटिव कोविड-19 संक्रमित, 52 पहुंचा आंकड़ा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। 

राज्य में कोरोना वायरस लगातार पांव पसार रहा है। शनिवार को दो और पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में चार दिन के भीतर कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आ गया है। देर शाम एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने बताया कि युवक नगरोटा बगवां उपमंडल के घीणा गांव का रहने वाला है। यह गांव बाबा बड़ोह क्षेत्र के पास पड़ता है। जानकारी के अनुसार यह युवक 26 अप्रैल को बड़सर हमीरपुर के पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के साथ दिल्ली से लौटा था। इसे होम क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ जिला कांगड़ा में अब सक्रिय केस तीन हो गए हैं। जिला कांगड़ा में अब तक कुल आठ मामले आए हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

तीनों नए केस दिल्ली से लौटे लोगों से संबंधित हैं। छह मई को जमानावाद के युवक की रिपार्ट पॉजिटिव आई थी। आठ मई को कांगड़ा उपमंडल के झीरभल्ला गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब शनिवार को नगरोटा बगवां के घीणा गांव के युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।  वहीं, हमीरपुर के डॉ. आरकेजीएमसी अस्पताल में भर्ती एक 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है। ये व्यक्ति तीन दिन पहले दिल्ली से लौटा था और इसमें कोरोना के लक्षण की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार देर शाम इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब राज्य में संक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। राज्य में अब तक 52 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 19503 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7195 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 10209 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

वहीं, सरकाघाट के कोरोना संक्रमित किडनी रोगी की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव आई मां और ताया को चैलचौक स्थित निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। निजी अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। ताया को बार-बार बुखार आ रहा है। उसके सैंपल दोबारा लिए जाएंगे और मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। नोडल अफसर डॉ. गौतम ने बताया कि अभिलाषी कोविड सेंटर में स्पेशल वार्ड बनाया है। दोनों को इसमें रखा जाएगा। कोरोना से कम संक्रमित लोगों को अभिलाषी कोविड सेंटर में रखा जाएगा। ऐसे सरकार के निर्देश हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आईजीएमसी, नेरचौक मेडिकल कॉलेज और टांडा मेडिकल कॉलेज में कम संक्रमित मरीजों को अभिलाषी कोविड सेंटर में सरकार शिफ्ट करेगी। उधर, चैलचौक और आसपास के क्षेत्रों में अभिलाषी कोविड सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पहुंचने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अभिलाषी कोविड सेंटर में 3 बजे के बाद पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था बनाने पहुंच गए थे।


मां की गोद में आईसोलेशन वार्ड पहुंची दो साल की पॉजिटिव बच्ची
उधर, चंबा में सुबह साढ़े सात बजे 108 एंबुलेंस कोरोना पॉजिटिव दो वर्षीय बच्ची को चंबा लाने के लिए बालू में तैयार की गई। पायलट लोकेश व ईएमटी भूपेंद्र जगवान पीपीई किट पहनकर सुबह साढ़े सात बजे एंबुलेंस के पास पहुंचे। साढ़े सात बजे दोनों एंबुलेंस लेकर सलूणी की ओर रवाना हो गए। साढ़े 10 बजे एंबुलेंस बच्ची के गांव में पहुंची। यहां बच्ची को गोद में उठाए उसकी मां और चिकित्सीय टीम मौजूद थी।

वह बच्ची को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठ गई। पौने 11 बजे एंबुलेंस चंबा के लिए रवाना हुई और सवा एक बजे आयुर्वेदिक अस्पताल बालू पहुंची। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। बच्ची को आईसोलेशन वार्ड पहुंचाया गया। उसकी देखभाल करने के लिए माता साथ मौजूद रहेंगी।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत