शिमला:खाई में गिरी कार, 1 कि मौत व चार घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़

रोहड़ू। विकी जनाटा


रोहड़ू उपमंडल में करालश कैंची के पास मंगलवार को एक आल्टो कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में एक ही गांव के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार (एचपी 10बी-5091) में सवार पांच लोग अपने गांव दयार मोली जा रहे थे। रोहड़ू-दलगांव सड़क पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और यह खाई में पलट गई।


स्थानीय लोगों के सूचित करने पर पुलिस ने प्रभावितों को खाई से निकाल रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जीत राम पुत्र माधू सिहं के रूप में हुई है। घायलों में 21 वर्षीय अभिषेक, 55 वर्षीय देवी दास, 46 वर्षीय शोपु सिंह और 30 वर्षीय कुलदीप शामिल हैं। कार को अभिषेक चला रहा था। रोहड़ू के एसडीपीओ सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत