पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला में नालागढ़ से 4 आरोपी गिरफ्तार, 26 मार्च को हरियाणा में पढ़ाया गया था पेपर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बीबीएन। अमनदीप सैनी


 पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने 4 आरोपियों को नालागढ़ से गिरफ्तार किया है. अभी तक एसआईटी और जिलों की पुलिस ने कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें 4 और जोड़ दें तो कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 24 हो गई है।


 जानकारी के अनुसार चारों आरोपी लिखित परीक्षा में टॉपर हैं. इनके अंक 69 से 73 के बीच आए हैं. शक होने पर पुलिस अधिकारी ने जब इनसे मुख्यमंत्री के गृह जिले के बारे में पूछा तो आरोपी सही उत्तर नहीं दे पाए. इसके बाद गहन पूछताछ के बाद इन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस आरोपियों से और राज उगलवाने की कोशिश कर रही है.

जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा 27 मार्च को हुई थी. 26 मार्च को इन्हें कुछ लोग हरियाणा ले गए. वहां होटल में पेपर पढ़ाया गया और उत्तर भी रटाए गए. इसके बाद इन्हें वापस नालागढ़ लाया गया. आरोपियों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस इनका रिमांड मांगेगी. रिमांड मिलने पर कड़ी पूछताछ होगी. पैसे के लेनदन की सूचना को वेरीफाई किया जाएगा. इनके और परिजनों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला