बुलेट प्रूफ कार में जाते तो बच जाते सिधु मूसेवाला

हिमाचल क्राइम न्यूज़
चंडीगढ़। न्यूज़ डेस्क


पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पर रविवार को मानसा स्थित जवाहरके गांव के पास हमला हुआ. उनके वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. वारदात शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. जिस समय हमला हुआ गाड़ी मूसेवाला खुद चला रहे थे. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे. एक दिन पहले ही पंजाब में 424 वीआईपी की सुरक्षा वापस ली गई थी. मूसेवाला भी इन्हीं में से एक थे.

सुरक्षा वापस लेने के 24 घंटे के अंदर हत्या : पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के 24 घंटे से भी कम समय में गायक से अभिनेता-राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह अपने वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसी दौरान हमलावरों ने गायक और उनके दो दोस्तों पर गोली चला दी. मूसावाला की सुरक्षा करने वाले चार बंदूकधारियों में से दो को नए सरकारी आदेश पर वापस ले लिया गया था. जब वारदात हुई, उस समय मूसेवाला बिना सुरक्षा के थे.

वह ऐसे वाहन में यात्रा कर रहे थे, जो बुलेटप्रूफ नहीं था. हालांकि उनके पास बुलेटप्रूफ गाड़ी थी. लेकिन न तो वह सुरक्षाकर्मी ले गए न ही बुलेटप्रूफ गाड़ी बुलेटप्रूफ गाड़ी और सुरक्षाकर्मी ले जाते तो शायद मूसेवाला की जान बच जाती. पुलिस ने बताया कि आम तौर पर वह आने-जाने के लिए बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल करते थे.कनाडा के गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी : कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी है. पंजाब पुलिस इससे पहले गिरोह के कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह है. वह भारत में कई अन्य आपराधिक मामलों में वांछित है. गोल्डी फिलहाल कनाडा में रह रहा है.

मूसेवाला ने लड़ा था विधानसभा चुनाव : 
मूसेवाला 3 दिसंबर, 2021 को कांग्रेस में शामिल हुए थे. सिद्धू मूसेवाला ने 20 फरवरी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपनी चुनावी शुरुआत की थी. वह मूल रूप से मूसा गांव के रहने वाले थे. मूसेवाला अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपने गीत गाते और दोहे सुनाते थे. मतदाताओं के साथ अनगिनत सेल्फी के लिए पोज देने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत