चंडीगढ़ देहरादून एनएच पर हादसा, ट्रक और HRTC बस में जोरदार टक्कर

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। ब्यूरो


पांवटा साहिब में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अग्रसेन चौक के पास शनिवार देर रात एक ट्रक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक देहरादून से चंडीगढ़ जा रही एक बस की टक्कर पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक पर एक ट्रक से हो गई.


हादसे के बाद ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल है. गनीमत यह रही कि जोरदार टक्कर के बाद अन्य सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आईं. सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए और जाम को खुलवाने का प्रयास किया. वहीं, हादसे में घायल बस चालक को अस्पताल पहुंचाया गया और घायलों को उपचार दिया गया.मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि देर रात अग्रसेन चौक के पास एचआरटीसी बस और ट्रक में टक्कर हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रक चालक फरार चल रहा है. उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए