हमीरपुर के इस एनएच पर हुए कार्यों की जांच में जुटी विजिलेंस, विभाग से लिया रिकॉर्ड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। केशव अहलूवालिया


हमीरपुर जिले में एनएच 503-ए पर हुए टारिंग कार्य की विजिलेंस को शिकायत की गई है. शिकायत मिलने के बाद अब विजिलेंस थाना हमीरपुर ने इस मामले में एनएच विभाग हमीरपुर से रिकॉर्ड तलब किया है. इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग ने विजिलेंस को मांगा गया रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दिया है. 

हमीरपुर: हमीरपुर जिले में एनएच 503-ए पर हुए टारिंग कार्य की विजिलेंस को शिकायत की गई है. शिकायत मिलने के बाद अब विजिलेंस थाना हमीरपुर ने इस मामले में एनएच विभाग हमीरपुर से रिकॉर्ड तलब किया है. इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग ने विजिलेंस को मांगा गया रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दिया है. बताया जा रहा है कि एनएच 503-ए के तहत भोटा से बड़सर मार्ग पर हुए कार्य में नियमों की अवहेलना की शिकायत विजिलेंस को दी गई है.
शिकायत में यह हवाला दिया गया कि नियमों के विपरीत कार्य होने से इस मार्ग पर हुई टारिंग के बाद कई जगह सड़क की हालत खराब हो गई है. ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग द्वारा करवाए गए विभिन्न कार्यों की जांच विजिलेंस ने शुरू कर दी है. अभी तक इस मामले में विजिलेंस के अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि शिकायत हेडक्वार्टर में की गई है या फिर विजिलेंस थाना हमीरपुर को यह शिकायत मिली है.
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दी है कि एनएच 503-ए के तहत भोटा से बड़सर मार्ग पर हुए विकास कार्यों में नियमों की अवहेलना की गई है. इस मार्ग पर हुई टारिंग के बाद कई जगह सड़क की हालत खराब हो गई थी. जिसके बाद विभाग ने पेचवर्क भी करवाया, लेकिन कई जगह पैचवर्क भी उखड़ गया. विजिलेंस ने भोटा से बड़सर मार्ग पर पिछले दो सालों में हुए विभिन्न विकास कार्यों के संदर्भ में रिकॉर्ड लेकर जांच शुरू कर दी है. विजिलेंस जांच से विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है.


वहीं, एनएच विभाग के अधीशासी अभियंता प्रमोद कश्यप ने कहा कि विजिलेंस ने उसने जो भी रिकॉर्ड मांगा है वह दे दिया गया है. वहीं, विजिलेंस थाना हमीरपुर के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि लोनिवि के एनएच विंग में हुए विकास कार्यों में नियमों की अवहेलना को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है, विभाग से रिकॉर्ड लिया है, रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की जा रही है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए