पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आया नया मोड़, करोड़ों में खेले थे दलाल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। राज्य ब्यूरो


हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है इस मामले में राज्य सरकार केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है. सीबीआई जांच को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आला अधिकारियों से गहन चर्चा हुई है. बुधवार को भी पुलिस मुख्यालय में इस मामले पर चर्चा हुई है. इस बाबत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच जारी है. अभी और डिटेल का इंतजार है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. सीबीआई जांच के सवाल पर सीएम ने इनकार नहीं किया है. सीएम ने कहा कि विस्तृत जानकारी आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

ऐसे में सीएम के बयान से साफ है कि कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने दावा किया है कि इस मामले पर जल्द ही एक टेप सामने आने वाली है. हर्ष महाजन से बुधवार को राजधानी शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि ये सब साजिश के तहत हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी कुछ बोलते रहे और जिला के अफसर कुछ और बोलते रहे. और इस बात पर झगड़ा हुआ.


 टेप सामने आएगी और पर्दाफाश होगा
उन्होंने कहा कि फंस न जाए इसलिए डर के मारे एफआईआर की गई. हर्ष महाजन ने कहा कि तीन दिन तो यही चलता रहा कि एफआईआर करें या नहीं. महाजन ने दावा किया इनके बीच जो बातचीत हुई है इन्ही में से किसी ने वो बातचीत रिकॉर्ड की है और जल्द ही वो टेप सामने आएगी और पर्दाफाश होगा.


कई अधिकारियों पर गाज गिरेगी
वहीं, खबर है कि करोड़ों रुपए में प्रश्न पत्र बिके थे. साथ ही कईयों को पेपर रटाए गए थे. विभिन्न जिलों में सैकड़ों अभ्यर्थियों के पास लिखित परीक्षा से पहले ही पेपर पहुंचे गए थे. साथ ही खबर ये भी है कि पेपर लीक का मास्टर माइंड हिमाचल से बाहर बैठा है. ये पड़ोसी राज्य हरियाणा में हो सकता है. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि सैकड़ों अभियर्थियों के पास लिखित परीक्षा के कुछ दिन पहले ही प्रश्न पत्र पहुंचे गए थे. विभिन्न जिलों में सैकड़ों अभ्यर्थियों के पास ये पेपर पहुंच गए थे. वहीं, इस मामले में पुलिस के कई अधिकारियों पर गाज गिरेगी.


15 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं
बताते चलें कि 27 मार्च को पुलिस कॉन्सटेबल के 1334 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी. प्रदेशभर में बनाए गए 81 परीक्षा केंद्रों में 75 हजार 803 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. अब तक इस मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत