हिमाचल सरकार ने बदले 10 HAS अधिकारी, 2 के तबादले रद्द

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। ब्यूरो
फ़ाइल

हिमाचल सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है. मंगलवार को राज्य सरकार ने 10 एचएएस अधिकारियों के तबादले की साथ ही दो एचएएस अफसरों की ट्रांसफर रद्द की है. मंगलवार को मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 2011 बैच के आईएएस अफसर डॉक्टर चिरंजीलाल को भू अधिग्रहण अधिकारी पार्वती परियोजना कुल्लू लगाया है. वह पहले देहरा के एसडीएम के तौर पर तब्दील किए गए थे.
डॉ. संजय कुमार धीमान को सुंदरनगर में तकनीकी शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक लगाया है. राकेश कुमार शर्मा जिन्हें पहले एसी टो डीसी चंबा के तौर पर ट्रांसफर किया गया था. वह एसी टू डीसी मंडी होंगे. धनवीर ठाकुर एसडीएम कसौली का कार्यभार संभालेंगे. बाबूराम शर्मा जिला उद्योग केंद्र सोलन के होंगे. चेतना कंडवाल एसी टू डीसी सिरमौर होंगी. उन्हें पहले एसडीएम कोटखाई के तौर पर ट्रांसफर किया गया था.विशाल शर्मा मत्स्य विभाग बिलासपुर मुख्यालय के संयुक्त निदेशक होंगे. 

अंकुश शर्मा हमीरपुर के आरटीओ बनाए गए हैं. संकल्प गौतम अब देहरा के एसडीएम होंगे. असीम सूद भरमौर के एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे. इसके अलावा डॉ अवनींद्र कुमार और बच्चन सिंह के तबादले रद्द किए गए हैं. वहीं एक अन्य एचएएस अधिकारी निशांत ठाकुर अब भरमौर के एडीएम का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 12 मई को भी बड़ी संख्या में तबादला आदेश जारी किए गए थे.


इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार शर्मा को एचपी पावर कॉरपोरेशन केएमडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. आईएएस अधिकारी हंसराज चौहान को एमडी हिमाचल प्रदेश माइनॉरिटी फाइनेंशियल एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शिमला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी