ऊना: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कि संदिग्ध परिस्थितियों मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। जतिन कुमार


जिले के नंगड़ा गांव में एक 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग महिला का शव घर के आंगन में ही बिस्तर पड़ा मिला है. वहीं मृतका का बेटा भी घर से गायब बताया जा रहा है. पड़ोसियों की सूचना के बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एएसपी ऊना परवीन धीमान ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है, ताकि बुजुर्ग महिला की मौत के असल कारणों का पता चल सके.

सदर थाना ऊना के तहत पड़ते गांव नंगड़ा में एक 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका की पहचान मेहरो देवी पत्नी स्वर्गीय हरमेश चंद के रूप में हुई है. मृतका का शव घर के आंगन में ही लगे एक बिस्तर पर पाया गया है. दरअसल आज सुबह मृतका के बेटे ने पड़ोसियों को अपनी मां की मृत्यु होने की बात कही और खुद घर से चला गया. जिसके बाद पड़ोसियों ने पंचायत प्रधान को मामले की जानकारी दी, फिर पंचायत प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी.


पंचायत प्रधान रणविजय सिंह ने बताया कि उन्हें गांव के कुछ लोगों द्वारा ही बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी दी गई थी और महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया है. इसलिए पुलिस को मामले की सूचना दी गई है ताकि मौत की असल कारणों का पता चल सके. पंचायत प्रधान ने बताया कि महिला की मौत के बाद से ही बेटा भी घर से गायब है.

वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद खुद एएसपी ऊना परवीन धीमान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है. एएसपी ऊना परवीन धीमान ने बताया कि प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है, जबकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.  एएसपी ऊना परवीन धीमान ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ही बताया है कि मृतका के बेटे ने ही उन्हें मौत की जानकारी दी है और उसके बाद से वो खुद गायब है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए