चुनावी साल में प्रदेश सरकार ने मिशन रिपीट के लिए उतरेगी भाजपा, धूमल का बढेगा मान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
हमीरपुर। निस
 

चुनावी साल में प्रदेश सरकार ने मिशन रिपीट के लिए रूठों को मनाने और गिले-शिकवे दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में करीब एक दशक के बाद 6 और 7 जून को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला में हिमाचल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है। पूर्व में वर्ष 2011 में हमीरपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी। 

दरअसल, कुछ दिन पूर्व हिमाचल कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित रैली के दौरान जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दो बार के मुख्यमंत्री धूमल की वर्तमान सरकार में बेकद्री हो रही है। सुक्खू के इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा में काफी हलचल है। बीते 23 मई को मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत पूरी सरकार धूमल की शादी की 50वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम के बहाने हमीरपुर पहुंची और दूरियों को पाटने व एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया।

अब हमीरपुर में 6 और 7 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। 6 जून को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत शाम को कोर कमेटी की बैठक होगी। 7 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार के मिशन रिपीट एजेंडा, संगठन और सरकार के कार्यों पर चर्चा और अब तक की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। 

इस बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तैयारियों को लेकर समीक्षा भी कर चुके हैं। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन समेत प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य हिस्सा लेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक हमीरपुर में 6-7 जून को होगी। इससे पहले यह बैठक 24 नवंबर को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई थी।.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला