रेंज रोवर में सवार युवती ने पालमपुर निवासी परिवार कि गाड़ी को मारी टक्कर, एक कि मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
अंबाला/ काँगड़ा। एडिटर डेस्क


नशे में धुत्त दो रईसजादियों की वजह से दो बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया. मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले से जुड़ा है.  पालमपुर का परिवार दिल्ली से घर लौटते वक्त अंबाला में हादसे का शिकार हो गया. हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी—ेटा घायल हैं. पानीपत की आरोपी लड़कियों ने शराब पी हुई थी और दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर अंबाला में इन्होंने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी. पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. हालांकि, मेडिकल में ही इनके नशे में होने की पुष्टि होगी.

दोनों युवतियों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की और जमकर हंगामा किया. रेंज रोवर में सवार अमीर घर की दो लड़कियों ने रोड पर खड़ी एक कार को पीछे से इतनी जोर से टककर मारी की कार के परखच्चे उड़ गए. पालमपुर के राजगढ़ गांव का परिवार पानी और जूस पीने के लिए रुका हुआ था.

आरोपी लड़कियों से जब पुलिस और लोगों ने बात करने की कोशिश की तो दोनों अपनी अमीरी का रौब दिखाने लगीं. यहां तक कि महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट भी की. बड़ी मुश्किल से दोनों को पुलिस थाने लाया गया. नशे में धुत इन लड़कियों ने एक घर की खुशियां छीन ली. जिस कार को इन्होंने टक्कर मारी उसमें सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया. 


इस लड़कियों ने बहस करना शुरू कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़कियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की. उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ डाली. इसके बाद बड़ी मुश्किल से नशे में धुत लड़कियों को थाने ले जाया गया. फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में ले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. हालांकि, मेडिकल में ही इनके नशे में होने की पुष्टि होगी.


पालमपुर से घर जा रहा था परिवार
मृतक की पहचान 39 साल के मोहित के रूप में हुई है. हादसे में उनकी पत्नी दिप्ती, बेटी आरोही और बेटा आश्वी घायल हैं. दोनों आरोपी लड़कियों की पहचान पानीपत निवासी वरियता और श्रेया के रूप में हुई है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लड़कियां बार बार खुद को बड़े घर की औलाद बता रही थीं. सभी को अपने रुपयों का धौंस दिखा रही थीं. जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी उन्होंने जमकर ड्रामा किया. रेंज रोवर में सवार दोनों लड़कियां शराब के नशे में धुत थी या नहीं इसकी पुष्टि तो मेडिकल के बाद ही होगी. लेकिन थाने में बैठ कर भी उनके तेवर ढीले नहीं हुए. लिहाजा वो मीडिया का कैमरा देख पहले तो मुंह छुपाने लगी फिर उन्होंने उलटा पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए.

उधर, अंबाला पुलिस ने रेंज रोवर चला रही लड़की को मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया. एसएचओ पुलिस थाना पड़ाव सूरज ने बताया कि अन्य धाराओं के साथ पुलिस के साथ मारपीट का मामला भी दर्ज़ किया गया है.  एक्सीडेंट में मारे गए मोहित शर्मा का शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत