भाजपा सरकार में लोगों का एक नल तक नहीं लगवा पा रहे धूमल, बीजेपी के शासन में हमीरपुर को नहीं मिला एक भी मंत्री: सुक्खू

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। एडिटर डेस्क
सूक्खु का गांधी चौक हमीरपुर में जोरदार स्वागत


हिमाचल के दो बार सीएम रहे प्रेम कुमार धूमल, जयराम सरकार में लोगों के घरों में एक नल तक नहीं लगा पा रहे हैं. इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार में एक्स सीएम धूमल की यह कद्र हो चुकी है. सीएम जयराम ठाकुर के कांग्रेस पार्टी के चार-चार कार्यकारी अध्यक्ष के फार्मूले पर किए गए कटाक्ष पर पलटवार करते हुए हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति एवं टिकट आवंटन कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है.


जनसभा को संबोधित करने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. उखली से स्वागत रैली शुरू हुई और जिला मुख्यालय हमीरपुर तक उनका जोरदार स्वागत हुआ. उसके बाद ऐतिहासिक गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हूए सुक्खू ने कहा कि पिछले दिनों सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्षों तंज कसा था.

सीएम जयराम ठाकुर यह बताए की भाजपा को पहली दफा सत्ता में लाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की आज भाजपा शासन में कद्र क्यों नहीं हो रही है. हमीरपुर जिले के साथ भाजपा सरकार में क्यों अन्याय हो रहा है. भाजपा शासन में हमीरपुर जिले को क्यों मंत्री नहीं मिला.सुखविंदर सिंह सुक्खूवहीं, पेपर लीक मामले पर सुक्खू ने तीन महीने के अंदर जांच पूरी करने की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों से लेकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों के रिश्तेदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएं जो नकल के दम पर भर्ती हुए थे.

 इतना ही नहीं सूक्खू ने सीएम जयराम ठाकुर को बेचारा करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सीएम की नहीं बल्कि दिल्ली वाले नेताओं की चलती है. वहीं, चुनावों को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी चेहरे को लेकर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा हालांकि कार्यकर्ता जोश में आकर मुख्यमंत्री के नारे लगाते हैं. उन्होंने कहा कि चुनावों में कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत