विस् खालिस्तान झंडा मामला: कोर्ट ने दुबारा दोनों आरोपी भेजे पुलिस रिमांड पर

हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। लीगल डेस्क


प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने वाले दोनों आरोपी हरबीर सिंह उर्फ राजू और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को आज एक बार फिर से कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इन दोनों को अब 19 मई को दोबारा जज के सामने कोर्ट में पेश किया जायेगा. दरअसल इससे पहले 11 मई को पंजाब के रोपड़ शहर के मोरिंडा से गिरफ्तार किये गये हरबीर उर्फ राजू को धर्मशाला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर धर्मशाला लेकर आई थी. और उसे 12 मई को अदालत में पेश किया था. उसे कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर यानी 16 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा था.


वहीं, ठीक दो दिन बाद इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी परमजीत उर्फ पम्मा को भी पुलिस ने रोपड़ के चमकौर साहिब के सैदपुर से गिरफ्त में लेने में सफलता हासिल की. उसके तुरंत बाद धर्मशाला पुलिस ने उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया और धर्मशाला जिला अदालत में 14 मई को पेश किया. इस दौरान उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. इस लिहाज से दोनों आरोपियों का 16 मई को रिमांड खत्म हुआ. मगर इन दोनों को पुलिस एकसाथ उन तमाम स्पॉट पर नहीं ले जा पाई जहां जहां ये लोग वारदात से पहले एकसाथ गये थे. यही वजह है कि इन आरोपियों को एक बार फिर से कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दोबारा पुलिस रिमांड की मांग की और कोर्ट ने इन आरोपियों को 19 मई तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.


दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा सके

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी अभी भी कई मामलों से जुड़े हुये तथ्यों को सुलझाने में पुलिस की मदद नहीं कर रहे, जिसके चलते पुलिस को कोर्ट में चार्जशीट पेश करने में देरी हो रही है. यही वजह है कि पुलिस ने अतिरिक्त रिमांड की मांग करते हुये उन्हें दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया है. ताकि गुत्थी को सुलझाने में इन दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा सके.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला