सोलन: पंजाब से आए पर्यटकों कि गुंडागर्दी, टोल बैरियर के कर्मी को जड़ा तप्पड़ फिर तानी तलवार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सोलन। क्राइम डेस्क


पंजाब से आए पर्यटकों ने टोल बैरियर कर्मी को तलवार से डराने की कोशिश की और उसके साथ हाथापाई की। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 4 बजे सीएच नंबर की गाड़ी में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैरिटेज मार्कीट रोड से आए और कैंट बोर्ड कसौली की पार्किंग में गाड़ी पार्क कर दी। जब बैरियर कर्मी ने उनसे टोल मांगा तो उन्होंने कहा कि जब वे सुबह वापस जाएंगे तो टोल दे देंगे। उसके बाद टोल बैरियर कर्मी ने उनकी गाड़ी पार्किंग में लगवा दी। उसके उपरांत जब वे गाड़ी वापस ले जाने लगे तो टोल कर्मी दिनेश कुमार ने उनसे पर्ची मांगी। 


पर्ची न मिलने पर दिनेश कुमार ने टोल टैक्स कटवाने के लिए कहा परंतु पर्यटक टोल टैक्स कटवाने से मना करने लगे और दिनेश कुमार से लड़ाई करने लगे। उनमें से एक व्यक्ति ने दिनेश कुमार को थप्पड़ मार दिया और दूसरे ने तलवार निकाल ली। उसके उपरांत दिनेश कुमार ने और टोल कर्मियों को बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी परवाणु प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर उनसे प्राप्त हथियार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए