अब हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में UG परीक्षा का हुआ पेपर लीक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। अमन खांगटा


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रश्नपत्र प्रदेश के 22 कॉलेजों में लीक हुए थे। इनमें कुछ कॉलेजों में प्रश्नपत्र गायब पाए गए, जबकि कुछ में इन्हें खोल दिया गया या फिर नष्ट कर दिया गया था। 

इसका खुलासा कुलपति प्रो. एसपी बंसल की ओर से मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है। कमेटी ने कुलपति को रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद कुलपति ने रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी है। मामले में लापरवाही बरतने वाले कॉलेजों पर सरकार के स्तर पर ही फैसला लिया जाएगा।

यूजी की परीक्षाएं शुरू होने से दो दिन पहले पांच अप्रैल को विवि को सोलन और एक अन्य कॉलेज से प्रश्नपत्रों की कमी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में प्रश्न पत्र खुलने और लीक होने की पुष्टि होने पर विवि प्रशासन ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। मामले की जांच के लिए बैठाई गई तीन सदस्यीय कमेटी में शामिल प्रो. ज्योति प्रकाश, प्रो. कुलभूषण चंदेल और प्रो. अरविंद कुमार भट्ट ने सभी कॉलेजों में टीमें भेजकर जांच करवाई। 

इसके आधार पर कमेटी ने कुलपति को रिपोर्ट सौंपी। कमेटी ने इसे गंभीर लापरवाही की श्रेणी में रखा है। इसमें कहा गया है कि कॉलेजों को भेजे गए प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखे जाने की तीन बार लिखित में हिदायतें दी गई थीं। बावजूद इसके प्रश्नपत्र खोल दिए गए। कुछ कॉलेजों से प्रश्न पत्रों के बंडल तक गायब पाए गए।

रिपोर्ट को कुलपति ने अब सरकार को भेज दिया है। अब सरकार ही निर्णय करेगी कि लापरवाही करने वाले कॉलेजों पर क्या करवाई होगी। उधर, इस बारे में कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि कॉलेज स्तर पर की गई जांच के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।


प्राचार्यों के पद रिक्त होना भी मानी जा रही वजह
कॉलेजों से प्रश्न पत्र लीक होने के लिए कई कॉलेजों में प्राचार्यों के पदों का लंबे समय से रिक्त रहना भी वजह मानी जा रही है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत