Quarantine केंद्र से भागा युवक, चढ़ा पुलिस के हथे

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। सहयोगी संवाददाता


चिंतपूर्णी के यात्री निवास में संस्थागत क्वारंटाइन युवक वीरवार की सुबह दीवार फांदकर फरार हो गया। इसके तुरंत बाद क्षेत्र की पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया और करीब साढ़े 9 बजे दौलतपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया तथा राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार फरार युवक विशाल मूल रूप से नेपाल का निवासी है जो दिल्ली से जालंधर होते हुए हिमाचल बॉर्डर पर पहुंचा था और चिंतपूर्णी में संस्थागत क्वारंटाइन था। इसका कोरोना टैस्ट हो चुका था और इसकी रिपोर्ट भी नैगेटिव थी तथा क्वारंटाइन अवधि 12 जून को समाप्त हो रही थी। अब इसे युवक की नासमझी कहें या मजबूरी कि किन परिस्थितियों में वह भागा और चिंतपूर्णी से करीब 12 किलोमीटर पैदल चलकर भद्रकाली पहुंच गया।


पुलिस मुस्तैद तो कैसे भागा युवक

क्वारंटाइन सैंटर चिंतपूर्णी से युवक के भागने से कई प्रकार के सवाल प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं कि यदि पुलिस मुस्तैद है तो फिर युवक कैसे भाग निकला। गनीमत यह रही कि युवक को किसी वाहन में लिफ्ट नहीं मिली और वह पैदल ही चलता हुआ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

क्या बोले पुलिस के अधिकारी

दौलतपुर चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि युवक के भागने का अलर्ट मिला था और फोटो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही थी कि तभी युवक को भद्रकाली में दबोच लिया गया और चिंतपूर्णी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए