कोविड-19:शिक्षा मंत्री ने दिए अनलॉक 3.0 में स्कूल खुलने के संकेत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। न्यूज़ डेस्क

अनलॉक-1 के लागू होने के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अनलॉक-3 में स्कूल खुलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। प्राइमरी कक्षाओं को बंद ही रखने के सुझाव मिले हैं जबकि बोर्ड कक्षाओं को पहले शुरू करने के सुझाव भी हैं। 

इन सभी विकल्पों पर इस महीने चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। विभागीय अधिकारी फिलहाल ऑनलाइन शिक्षण प्रक्रिया को और मजबूत करने में जुटे हैं। इसके अलावा कॉलेजों और विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। 10वीं कक्षा का परिणाम जल्द निकाला जाएगा। भूगोल  विषय की परीक्षा आयोजित कर 12वीं कक्षा का परिणाम भी जून अंत तक निकाल दिया जाएगा।  


मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने पर ही शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। स्कूल खोलने के लिए कई विकल्प तैयार किए हैं। इनके आधार पर ही एग्जिट प्लान को फाइनल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी जुलाई में शिक्षण संस्थान खोलने की सोमवार शाम को घोषणा की है। विद्यार्थी हित में उन्होंने यह एलान किया है। 15 जून तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है और यदि आवश्यकता पड़ी तो यह आगे भी बंद किए जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जब कम होगा और स्कूल में विद्यार्थी आने में सक्षम होंगे, तभी पढ़ाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कक्षाओं को सेक्शन वाइज, वैकल्पिक दिनों पर कक्षाएं लगाने का ऑप्शन है। 

वीडियो कांफ्रेंस कर इनसे की जाएगी चर्चा
अनलॉक के तीसरे चरण में स्कूलों को खोलने की स्थिति पर हितधारकों से बातचीत करना आवश्यक है। इसके तहत निजी स्कूलों के प्रबंधक, निजी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, अभिभावकों व आम लोगों से बातचीत कर राय ली जाएगी।

विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों, अध्यापक यूनियनों तथा अभिभावकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस संबंध में बातचीत का प्रयास किया जाएगा। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए