किन्नौर के पुलिस थाने में 3 पुलिस जवान कोविड संक्रमित

हिमाचल क्राइम न्यूज़
किन्नौर। पी.सी नेगी

 किन्नौर जिले में तीन पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद अब भावानगर पुलिस थाने को सील किया गया है. इन लोगों के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए 42 लोगों को क्वारंटीन किया गया है.

कांगड़ा की ट्रैवल हिस्ट्री
बताया जा रहा है कि दो की ट्रैवल हिस्टी कांगड़ा की है, जबकि एक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल, तीनों को कोविड केयर सैंटर रिकांगपिओ में शिफ्ट किया गया है. इससे पूर्व किन्नौर में 4 मामले पहले आए थे, जिनमें से 3 लोग ठीक हो हुए थे. किन्नौर में अब कुल मामले 7 हो गए हैं.

सीएमओ किन्नौर डाक्टर सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर में अब तक कुल सात कोरोना के मामले सामने आए हैं. तीन नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है. जल्द ही उन्हें रिकांगपिओ कोविड सेंटर लाया जाएगा.

कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 873
हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 873 हो गया है. सक्रिय मामले 359 और 494 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, 11 राज्य के बाहर चले गए हैं. कोरोना से सात की मौत हो चुकी है. बीते चौबीस घंटे में सूबे में कोरोना के 35 नए केस रिपोर्ट हुए हैं.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला