रेलवे द्वारा बाकी 1 जुलाई से 12 अगस्त तक की नियमित टाइम टैबल्ड गाड़ियां की राशि रिफंड करने का फैसला लिया

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।


देश में लॉकडाउन लागू होने पर, भारतीय रेल की नियमित टाइम टैबल्ड गाड़ियों का चलना बंद कर दिया गया था एवं बाद में इन गाड़ियों में टिकट्स की बुकिंग भी 14 अप्रैल से बंद कर दी गई थी। परंतु 120 दिन की एडवांस टिकट बुकिंग सुविधा के फलस्वरूप 12 अगस्त तक की गाड़ियों में बुकिंग हो चुकी थी। भारतीय रेल द्वारा इनमें से पहले 30 जून तक की नियमित टाइम टैबल्ड गाड़ियों को कैंसिल कर टिकटों की राशि रिफंड की गई थी। अब रेलवे द्वारा बाकी 1 जुलाई से 12 अगस्त तक की टाइम टैबल्ड गाड़ियां की राशि रिफंड करने का फैसला लिया गया है।

 

पुराने टाइम टेबल के अनुसार चलने वाली नियमित गाड़ियों को कोविड की वजह से वर्तमान  स्थिति में चलाना संभव नहीं है। इसलिए इन नियमित गाड़ियों में 14 अप्रैल से पहले बुक की गयी सभी टिकटों को कैंसिल कर टिकटों की राशि रिफंड की जा रही है।

 

रेलवे के इस निर्णय से वर्तमान में चलने वाली स्पेशल यात्री गाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लॉकडाउन के पश्चात भारतीय रेल द्वारा जो 115 जोड़ी स्पेशल यात्री गाड़ियां शुरू की गई हैं, वे चलती रहेंगी। जुलाई माह में परिस्थितियों का आकलन करने के पश्चात और भी स्पेशल यात्री गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया जा सकता है।

रेलवे भविष्य में परिस्थितियों को नज़र में रखते हुए नियमित टाइम टैबल्ड गाड़ियों को चलाने पर फैसला लेगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए