अगर वन माफियों पर सरकार ने शिकंजा नही कसा तो कोर्ट लेके जांएगे मामला:MLA

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा

फ़ाइल फ़ोटो: राकेश सिंघा, विधायक


विधानसभा क्षेत्र ठियोग के सरोग के क्यारी गांव के जंगलों में हो रहे अवैध वन कटान को लेकर स्थानीय जनता में बड़ा आक्रोश है। इन जंगलों पर स्थानीय जनता के हक़ हकूक है। लेकिन सरकारी तंत्र की मिलीभगत और भ्रष्टाचार के चलते बाहरी लोग जमीनों पर कब्ज़ा कर वन कटान कर रहे हैं। 


यदि सरकार इसके ख़िलाफ़ जल्द कार्यवाही नहीं करती है तो इसके ख़िलाफ़ स्थानीय जनता गुड़िया न्याय मंच की तर्ज़ पर आंदोलन खड़ा करेगी। जरूरत पड़ेगी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह बात ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए कही।

राकेश सिंघा ने आरोप लगाया कि गैर कानूनी तरीके से जंगलों में कटान हो रहा है। पौधरोपण की आड़ में पेड़ काटने के साथ उखाड़ दिए। ये हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना है। सिंघा ने कहा कि जुलाई माह में स्थानीय लोगों के माध्यम से डीएफओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा और मांग उठाई जाएगी कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के चलते पूरे क्षेत्र को सील किया जाए ओर मामले की जांच की जाए। जब तक जांच पूरी नही होती वहां पर चल रही तमाम गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए