“IN-SPACe एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे भारत की वास्तविक अंतरिक्ष क्षमता का मार्ग प्रशस्त होगा”- शाह

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

नई दिल्ली।


केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा आज लिए गए फैसलों को “ऐतिहासिक” बताते हुये उनका स्वागत किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनायें देते हुए अपने ट्वीट संदेशों में श्री अमित शाह ने कहा कि “आज के ये निर्णय गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और इस चुनौतीपूर्ण समय में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रति मोदी सरकार की कटिबद्धता को पुनः प्रमाणित करते हैं।”


केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “आत्मानिर्भर भारत के मोदी सरकार के प्रयासों को और मजबूती देते हुए कैबिनेट ने पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के लिए 15,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। डेयरी क्षेत्र के लिए यह विशाल प्रोत्साहन निश्चित रूप से रोजगार में वृद्धि करेगा और दूध उत्पादकता तथा निर्यात बढ़ाएगा।”


श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी सरकार ने अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी मंजूरी है, यह ऐतिहासिक सुधार भारत की वास्तविक अंतरिक्ष क्षमता के मार्ग को प्रशस्त करेगा । IN-SPACe (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एण्ड औथोराईसेशन सेंटर) अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी उद्योगों का प्रोत्साहन देगा और उनका मार्गदर्शन कर अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ावा देगा।”


केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “मुद्रा योजना के तहत शिशु ऋण लेने वाले लोगों के वित्तीय दबाव को कम करने के लिए मोदी कैबिनेट ने पात्र कर्जदारों को 12 महीने के लिए ब्याज में 2 प्रतिशत सब्सिडी को मंजूरी दी है। इससे कोविड की वजह से प्रतिकूल प्रभाव झेल रहे छोटे व्यवसायों को भारी राहत मिलेगी।”


श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी सरकार ने 1482 शहरी सहकारी बैंकों और 58 बहु-राज्य सहकारी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की निगरानी में लाने के अध्यादेश को भी मंजूरी दी है। इससे बैंक जमाकर्ताओं को भरोसा मिलेगा और उनकी गाढ़ी कमाई की रक्षा करके औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में उनका विश्वास भी बढ़ेगा।”




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत