भारी तूफान और बारिश के कारण हिमाचल के कई क्षेत्रों में हुआ भारी नुक्सान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।


रविवार रात हुई भारी बारिश व तूफान के कारण बहुत तबाही मची है। सबसे ज्‍यादा तबाही मंडी जिला में मची है। इसके अलावा कांगड़ा जिला में भी नुकसान हुआ है। तूफान के कारण धर्मपुर में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है युवक लेंटल पर सो रहा था व तूफान के कारण छत उस पर आ गिरी। युवक की हादसे में मौत हाे गई। मंडी जिले के औट में मलबा गिरने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। अब ट्रैफिक कमांद बजौरा मार्ग पर डाइवर्ट कर दिया गया है।

जिला मंडी के बल्‍ह में सड़क पर पेड़ गिरने से सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लोक निर्माण विभाग ने काफी देर बाद मार्ग के कुछ भाग से पेड़ हटाकर इसे वाहनों के लिए बहाल किया।


नूरपुर क्षेत्र में बीती रात चले तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आम पेड़ों से झड़कर जमीन पर गिर गए हैं, इस कारण बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप रही।

जिला मंडी के गोहर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बस पर तूफान के कारण पेड़ गिर गया। इस कारण बस काफी क्षतिग्रस्‍त हो गई है। गोहर क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए