सोलन में फूटा कोविड विस्फोट, एक साथ आए 19 संक्रमण मामले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
सोलन। वैभव पंडित

जिला सोलन में कोरोना ने लंबी छलांग लगाई है। एक दिन में 19 मामले एक साथ सामने आए हैं। इन मामलों में पांच पूर्व प्रधान गुल्लरवाला के संपर्क में आने के कारण संक्रमित बताए जा रहे हैं। एक दिन में एक साथ इतने मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


ताजा मामलों में ज्यादातर लोग क्वारंटीन नहीं थे। जिससे मुसीबत आगामी दिनों में बढ़ सकती है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने 19 संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 20 सैंपल की रिपोर्ट सुबह आई है, जिसमें 19 संक्रमित मिले हैं। 
इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। सोलन में 19 केस सामने आने के बाद एक्टिव मामले बढ़कर 30 हो गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 59 हो गई है।

वहीं चंबा जिले की पियुहरा पंचायत में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 16 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए