एक ठग ने ब्लैकमेल कर ऐंठे 1 करोड़ व सोना-चाँदी

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। संवाद सूत्र


ज़िला ऊना के समीपवर्ती पंचायत निवासी महिला ने रक्कड़ के तहत धर्माणी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर उसके साथ धोखाधड़ी कर चैक चुराने, ब्लैकमेल करके 1 करोड़ रुपए व सोने के गहने एंठने व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में ऊना मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ के धर्माणी कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र ओम प्रकाश पर आरोप जड़ा कि आरोपी इसके पास कमेटियां डालता था। उसने करीब चार लाख रुपये की सात कमेटियां डाली हुई थी। इसके बाद महिला ने आरोपी को इसकी कमेटियों की रकम वापस भी कर दी। इसी बीच एक बार आरोपी इसके घर रात करीब 11 बजे आया और उसकी चैक बुक से चैक निकाल कर ले गया। बाद में इन्हीं चैक के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने पीड़िता से करीब एक करोड़ रूपए व गहने-सोना ऐंठ लिए। अब वह पीड़िता से और पैसा मांग रहा है, इतना ही नहीं वह पीड़ित महिला को और उसके बेटा-बेटी को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

महिला ने आरोप जड़ा है कि आरोपी करीब 1 माह पूर्व भी उसके घर में घुसकर गाली-गलौच कर के गया है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की ब्लैकमेलिंग के चक्कर में पूरी तरह से कर्ज में डूब चुकी है। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी से इसका ऐंठा हुआ पैसा व गहना वापस दिलाने की मांग की है।


डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और 506 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए