शिमला: IGMC के डॉक्टर ने की आत्महत्या

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला। अमन खांगटा

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बतौर सीनियर रेजिडेंट अपनी सेवाएं दे रहे ऑर्थो डॉक्टर आदित्य अहलावत ने आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय मृतक डॉक्टर आदित्य अहलावत हरियाणा के रहने वाले और डेढ़ वर्ष से आईजीएमसी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार जब बीते शुक्रवार से आदित्य ड्यूटी पर नहीं आए तो आज सुबह अस्पताल के समीप ही स्थित उनके कमरे में जाकर देखा तो बिस्तर पर उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ खाकर डॉक्टर ने आत्महत्या की हो। वैसे भी आईजीएमसी में डॉक्टरों पर काम का काफ़ी दबाब है। इसलिए डिप्रेशन से आत्महत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत