सात और मरीजाें में COVID-19 की चपेट में, पंजाब व चंडीगढ़ में 27 पर पहुंची संख्या

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
चंडीगढ़। अभिषेक कौशिक

पंजाब और चंडीगढ़ में काेरोना वायरस COVID-19 लगातार फैल रहा है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पंजाब में काेरोना के सात नए पॉजिटिव केस सामने आए। ये सभी मामले नवांशहर में सामने आए। इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। चंडीगढ़ में अब तक छह लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
होला-महल्ला में घूमे नवांशहर के बुजुर्ग के कारण अब तक 13 संक्रमित
नवांशहर में अब तक काेराेना वायरस COVID-19 के 14 पॉजिटिव मामले सामने आ चु‍के हैं। इनमें से एक मरीज की पिछले दिनों मौत हो गई थी। ये सभी इटली व जर्मनी से लौटे पाठी की पिछले दिनों मौत के बाद उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला था। यह बुजुर्ग श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न हुए होला-महल्ला में भी शामिल हुआ था।बाकी 13 मरीज उसके संपर्क में आए लाेग हैं। पंजाब में अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 203 पहुंच गई है। 160 मामलों में रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 22 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

नवांशहर में सामने आए सात नए मामले गांव पठलावा व सुंजो से हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोग कोरोना के कारण मारे गए बुजुर्ग के परिवार और उसके संपर्क में आने वाले हैं। बुजुर्ग के कारण अब जिले में 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुजुर्ग के साथ सात मार्च को इटली से लौटे दो अन्य साथियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गांव पठलावा के सरपंच और दो अन्य लोग भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

पंजाब में अब तक 203 संदिग्ध मामले रिपोर्ट किए गए, 160 केस नेगेटिव
गांव सुंजो के भी दो लोगों संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को नवांशहर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम बुजुर्ग पाठी के परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल सेहत विभाग के अनुसार सभी की सेहत स्थिर है। इन सभी लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता किया जा रहा है। जो लोग इनके संपर्क में आए हैं उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़ में छह लोगों के कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें चंडीगढ़ स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट के सीजीएम का बेटा भी शामिल है। राहत की बात है कि सीजीएम के परिवार के अन्‍य सदस्‍यों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चंडीगढ़ में सबसे पहले पिछले बुधवार को सेक्‍टर 21 की एक युवती को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसकी मां, भाई और नौकरानी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद शहर की एक और युवती को COVID-19 वायरस से संक्रमित पाया गया। चंडीगढ़ से सटे मोहाली मे अब तक COVID-19 पॉजिटिव चार मरीज मिले हैं।
पंजाब और चंडीगढ़ में अब तक की स्थिति
                      पॉजिटिव केस-     मौत
चंडीगढ़-            06-                   0
अमृतसर-          01-                   0
होशियारपुर-       02-                   0
नवांशहर-          14-                    1
मोहाली-             04-                   0
कुल-                 21-                    1



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत