हिमाचल में बंद हुआ पर्यटकों का आना-जाना जाना

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
संदीप रेक्टा।

हिमाचल में देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर सरकार के प्रतिबंध के एलान के साथ हिमाचल पुलिस भी हरकत में आ गई है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमांत जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह बाहर के नंबर वाले वाहनों को प्रवेश न करने दें। टैक्सी या निजी नंबर के हिमाचल के वाहनों को भी प्रदेश में पर्यटक के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

प्रदेश के रहने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश करने दिया जाएगा। सीमांत जिलों में पुलिस को बैरियर लगाकर ड्यूटी करने के लिए कह दिया गया है। परिवहन निगम ने नेपाल बॉर्डर समेत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए चलने वाली बसों में 31 बसों का संचालन बंद कर दिया है।  शुक्रवार से सूबे की सीमा से बाहर जाने पर पूर्ण रोक लग जाएगी। पंजाब से आने वाली और यहां से जाने वाली गाड़ियां भी निगम ने बंद कर दी हैं। परिवहन निगम ने भी यह फैसला सरकार द्वारा पर्यटकों को प्रदेश में प्रवेश न देने को लेकर लिया है।

हालांकि, कुछ बसों का संचालन जारी रहेगा, ताकि प्रदेश के बाहर मौजूद लोगों को हिमाचल लौटने में परेशानी न हो। सरकार के सूत्रों का कहना है कि बाहर से आने वाली बसों में भी बैठी सवारियों के प्रमाण देखने के बाद उन्हें प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। दरअसल, बड़ी संख्या में लोग पड़ोसी राज्यों से हिमाचल आते जाते हैं। इनमें कई लोग नौकरी तो कुछ बाहर से प्रदेश लौटते हैं। ऐसे में ऐसे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो, इसलिए पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश देने के लिए कहा गया है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला