हिमाचल में लगा कर्फ्यू, CM जयराम ठाकुर ने किया ऐलान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क।


कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते हिमाचल प्रदेश (Curfew) में कर्फ्यू लगा दिया गया है. सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को शिमला में समीक्षा बैठक हुई है. इस दौरान सीएम (CM Jairam Thakur) के अलावा, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, मंत्री गोविंद सिंह और मुख्य सचिव अनिल खाची समेत अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में मंत्रणा के बाद सीएम ने प्रदेश में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी.


पहले तीन जिलों में हुई थी घोषणा
इससे पहले, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना में जिलाधीशों ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी. सबसे पहले कांगड़ा में डीसी ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दिए थे.

बैठक के बाद सीएम जयराम ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि लोगों की जान की चिंता को देखते हुए सूबे में मंगलवार पांच बजे के बाद अगले आदेशों तक कर्फ्य लगाया जाता है. उन्होंने जनता से अपील की कि इस दौरान नियमों का पालन करें. सीएम ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों और अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ भी मंत्रणा की थी.



23 को लॉकडाउन, 24 को कर्फ्य

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च सीएम ने लॉकडाउन का ऐलान किया था. इसके बाद भी प्रदेश में कई इलाकों में बाजारों में दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली थी. अब सरकार ने लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. वहीं, सरकार ने 26 मार्च तक प्रदेश में सरकारी दफ्तर बंद करने के आदेश दिए हैं.




हिमाचल में अब तक एक मौत, दो पॉजिटव

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मरीज हैं. इसके अलावा, कोरोना से एक तिब्बती शरणार्थी की मौत हुई है. इससे पहले, कांगड़ा की 63 साल की महिला और 32 साल के युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हिमाचल में, कुल एक मौत के साथ तीन पॉजिटिव केस हैं.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए