Bilaspur:पुलिस कर्मी नशे में धुत मिले, suspend

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर। सहयोगी संवाददाता

एसपी बिलासपुर ने शुक्रवार को टौवा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें मौके पर दो पुलिस कर्मी नशे में धुत मिले। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है। दोनों ही निलंबित अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने टौवा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई रतन चंद और एएसआई यशपाल दोनों को नशे में धुत पाया जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी एसपी बिलासपुर ड्यूटी टाइम में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। 
इसमें पुलिस थाना कोट के थाना प्रभारी को भी अपने कार्यकाल के दौरान एक भी एनडीपीएस का केस न करने पर निलंबित किया जा चुका है। जबकि एसपी क्वार्टर में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को भी लाइन हाजिर कर उसे नौकरी के दौरान कभी हथियार जारी नहीं करने की सजा भी सुना चुके हैं। 
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि उन्होंने चेक पोस्ट का जब निरीक्षण किया तो मौके पर दो कर्मी नशे पर पाए गए जिसके बाद दोनों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम लोगों की सेवा करना है। उन्होंने साफ किया कि ड्यूटी टाइम कोताही बरतने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बख्खे नहीं जाएंगे। जबकि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित भी किया जाएगा। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए