आवाजाही में पूरी तरह से पाबंदी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला। अमन खांगटा

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 31 मार्च तक सभी तरह की परिवहन सेवाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के तहत राज्य में टैक्सी, मैक्सी कैब और ऑटो रिक्शा पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। अंतर राज्य परिवहन सेवाओं पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कांगड़ा जिला को लॉकडाउन कर दिया गया है, यहां कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे।
अब प्रदेश के भीतर भी न तो हिमाचल परिवहन निगम की और ना ही निजी बसें चल पाएगी। सभी तरह के कांट्रैक्ट कैरिज वाहनों पर भी यह बंदिश लागू रहेगी। इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने रविवार को अधिसूचना जारी की। निजी वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़ पाएंगे।

वह केवल उस स्थिति में ही चल सकेंगे यदि किसी व्यक्ति को आवश्यक वस्तुओं की खरीद करनी है अथवा किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना है। इसके लिए सरकार ने इंस्पेक्शन टीमें गठित की है। आरटीओ स्वास्थ्य विभाग पुलिस और जिला प्रशासन उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। एंट्री प्वाइंट पर इंस्पेक्शन की जाएगी इसके साथ ही 31 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में ट्रेन की आवाजाही और कमर्शियल एयरक्राफ्ट की सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है।

प्रदेश के जिन भागों में परिवहन निगम की बसें गई हुई थी, वे सब बसें सोमवार को सुबह खाली अपने संबंधित डिपो में वापस लौटेगी। इन बसों में सवारियों को बिठाकर नहीं लाया जाएगा।

प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने लाइसेंस बनाने पर भी 31 मार्च तक रोक लगा दी है। ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए अब परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए वाहन मालिकों को ऑनलाइन सेवाओं का सहारा लेना पड़ेगा। इस संबंध में प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने अधिसूचना जारी की है। इसका मकसद परिवहन सेवाओं के लिए लोगों की भीड़ को कम करना है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए