ऊना:Covid19 के खौफ से हिमाचल-पंजाब बॉर्डर सील

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार

कोरोना वायरस के प्रति सावधानी बरतने हेतु बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए हिमाचल-पंजाब बॉर्डर सील कर दिया गया है। इसके लिए ऊना पुलिस ने 7 स्थानों पर नाकाबंदी की है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि गगरेट थाना के तहत आशादेवी तथा मरवाड़ी में पुलिस बैरियर बनाए गए हैं।
PunjabKesari, Police Barrier Image
ऊना थाना के तहत मैहतपुर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं से भरे वाहनों को रोका जा रहा है जबकि हरोली थाना के तहत पंडोगा, बाथड़ी व पोलियां में पुलिस ने नाके लगाए हैं। इसके अलावा दियोटसिद्ध जाने वाले बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं को रोकने के लिए बंगाणा में भी एक बैरियर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इन नाकों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं और श्रद्धालुओं से भरे वाहनों को आगे जाने से रोक रहे हैं।

एएसपी ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार जिला ऊना सहित पूरे प्रदेश में सभी धार्मिक स्थान फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को इन आदेशों के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें आगे जाने से रोक कर वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से पुलिस के काम में सहयोग की अपील की है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए