चंडीगढ़:कोरोना वायरस का मामला पॉजिटिव, अब हिमाचल में और बढ़ी सतर्कता

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चंडीगढ़। अंकिता नेगी

चंडीगढ़ से मिली जानकारी के बाद हिमाचल प्रदेश में अब सरकार व तमाम जिलों का प्रशासन और ज्यादा अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल के साथ सटे चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का एक मामला पॉजिटिव आया है।

जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश में सतर्कता और बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने फ्लू व बुखार से पीड़ित कर्मचारियों को अवकाश पर रहने की सलाह दी है। सरकारी कार्यालयों में सेवारत गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ कर्मचारियों व गंभीर बीमारियों का इलाज करवा रहे कर्मियों को विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा है।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने आदेश जारी कर कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियाती उपाय बताए हैं। सरकारी कार्यालयों में लोगों का प्रवेश सीमित करने को कहा गया है। बेहद आवश्यक कार्य होने पर ही लोग मास्क लगाकर व सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर कार्यालय में जा सकेंगे।
सरकारी भवनों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर के साथ हाथ धुलाने की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करे बैठक, ई-मेल का अधिक प्रयोग करने के लिए कहा गया है। जिम, मनोरंजन केंद्रों व कार्यालय परिसर में क्रेच बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। और इसके साथ-साथ उन्होंने कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी