आपका स्वागत है सटीक, गुणवत्ता, समाजिक, राजनीतिक, तकनीकी खबरें दिखाना हमारा पेशा है। आप अपने इलाके की खबर हमें himachalcrimenews@gmail.com में मेल भी कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट himachalcrimenews.in को Visit करें।
Curfew Bilaspur:महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड, प्रवासी पैदल चल रहे मजदूरों को बनाया था मुर्गा
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर। अंकित कुमार
पैदल घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार कर उन्हें हाईवे पर मुर्गा बनाने के मामले में एसपी बिलासपुर ने कार्रवाई करते हुए नाका प्रभारी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। थाना प्रभारी बरमाणा को भी पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं कि उनके क्षेत्र में अगर इस प्रकार के कोई मामले सामने आते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेवारी थाना प्रभारी की होगी और उन्हें तत्काल लाइन हाजिर किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार शनिवार को बरमाणा में एसीसी गेट के सामने कुछ प्रवासी मजदूरों को मुर्गा बनाने वाली महिला पुलिस कर्मी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी बिलासपुर ने लाइन हाजिर कर दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रवासी मजदूरों को मुर्गा बनाने की पोस्ट अपडेट हुई उसके तुरंत बाद ही एसपी ने इस पर कड़ा संज्ञान ले लिया। एसपी ने महिला कर्मी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी को इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि कर्फ्यू के चलते दूसरे राज्यों के कई प्रवासी मजदूर हिमाचल में फंसे हैं। वहीं उक्त प्रवासी सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद भी पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को बिलासपुर के बरमाणा में सामने आया। जब कुछ प्रवासी मजदूर पैदल ही बरमाणा चौक से निकल रहे थे लेकिन चौक पर पुलिस ने नाका लगाया था।
नाके के दौरान बरमाणा थाना की महिला पुलिस कर्मी शबाना ने प्रवासी मजदूरों को रोका। इतना ही नहीं महिला कर्मी ने उन्हें बीच सड़क में मुर्गा बनाया। इस सारे मामले को किसी व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि जैसे ही मामला एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा के ध्यान में आया। उन्होंने महिला कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसपी ने साफ आदेश दिया है कि पुलिस के जवान इस तरह की कार्रवाई न करें जिससे किसी को परेशानी का सामना करना पड़े।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि महिला कर्मी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी थानों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि लेबर क्लास के साथ बर्बरता सहन नहीं होगी। इन लोगों को पुलिस खाना मुहैया करवाएगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉम क्रूज को ऑस्कर अवॉर्ड मिल रहा है। इस नामी हॉलीवुड एक्टर के अलावा कुछ और एक्टर्स को भी ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा। जानिए, टॉम क्रूज के अलावा कौन है वो एक्टर्स। from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/WtRp2xM
हिमाचल क्राइम न्यूज़ सिरमौर। क्राइम डेस्क रेणुकाजी में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक युवक ने 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। पुलिस युवक को तलाश कर रही है। रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव भानरा मे 75 वर्षीय महिला के साथ बीते 30 जून की रात दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की बहु ने बताया कि ससुर का देहांत हो चुका है और सास अलग कमरे में रहती है। 30 जून की रात करीब 12 बजे सास के चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने अपने पति को जगाया और बाहर आए। उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था और व्यक्ति भाग चुका था। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला डरी हुई और उसके कपड़े फटे हुए थे। वह कुछ बोल नही पा रही थी। पीड़िता ने उस वक्त सिर्फ इतना बताया कि धर्मपाल का लड़का था। पिछले कल दोपहर बाद फिर बहु ने पूछा तो पीड़िता ने बताया कि मनीष पुत्र धर्मपाल उसके साथ गलत काम किया है। पीड़ित महिला ने घर में लगी खिड़की से भागते हुए देखा। उसके पश्चात परिजन मेडिकल के लिए महिला क...
हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो शिमला। न्यूज डेस्क हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने शिमला-कालका फोरलेन के लिए 1000 पेड़ काटने के मामले को मंजूरी दे दी। इस फोरलेन का काम चल रहा है। राज्य मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के बजट के ड्राफ्ट को भी मंजूरी दी। इसके लिए विनियोग विधेयक के ड्राफ्ट को स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह मार्च को हिमाचल विधानसभा में बजट पेश करेंगे। कोरोनावायरस पर हिमाचल मंत्रिमंडल ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। बिलासपुर से आईजीएमसी लाए गए संदिग्ध व्यक्ति के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध व्यक्ति के सैंपल लेकर पुणे भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई तैयारियों की बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अस्पतालों में मास्क से लेकर आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री को अपडेट किया कि कोरोनावायरस पर देश और विदेश में क्या स्थिति...
हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो उना। जतिन हरोली पुलिस थाना के तहत एक सरकारी राशन की दुकान में पुलिस ने राशन के साथ हेराफेरी करने पर कुछ लोगों को रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सरकारी राशन डिपो में टैंपो में आए सरकारी राशन के साथ कुछ लोग छेड़छाड़ कर रहे है, जिस पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने स्टॉक की जांच की तो उसमें से 8 बोरी गेंहू, 3 बोरी चावल, 4 बोरी चीनी व प्रत्येक बोरी 50-50 किलोग्राम चीनी कम निकली। पुलिस ने टैंपो चालक योगा, वरिंदर व हेल्पर रामजीदास के खिलाफ धारा-406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। टैंपो चालक सहित अन्य आरोपी मौके से फरार चल रहे है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। Note :- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com Himachal Crime News HP Bureau Home 🏠 Facebook Instagram You Tube
ईडी ने बताया कि ऑक्टाएफएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ऑक्टाएफएक्स और उनकी संस्थाओं ने विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में निवेशकों को धोखा दिया है from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/T1yX72m
टूटीकंडी पार्किंग भवन में बनाए ऑफिस में काम कर रहे 100 कर्मी 2019 में शुरू हुई थी 1100 हेल्पलाइन, पांच लाख शिकायतें दर्र्ज जयराम सरकार के आखिरी आठ महीनों में खुले दफ्तरों को बंद करना का अभियान चला रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू क्या पूर्व भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन को बंद करेंगे या इसे चलाते रहेंगे? इस बारे में फैसला सोमवार को हो सकता है। मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली से लौट कर आ रहे हैं और सोमवार को दोपहर बाद सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक सीएम ने बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी और इनोवेशन गोकुल बुटेल भी शामिल होंगे। इस दौरान आईटी विभाग के तहत चल रही पूर्व सरकार की स्कीमों का रिव्यू किया जाएगा और साथ ही मुख्यमंत्री नई योजनाओं को लेकर निर्देश भी देंगे। इसलिए यह माना जा रहा है कि 1100 नंबर की हेल्पलाइन पर भी इस बैठक में चर्चा होगी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सितंबर 2019 में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन शुरू की थी और इसके लिए बजट में घोषणा की गई थी। इस हेल्पलाइन के तहत अब तक करीब पांच लाख शिकायतें आ चुकी हैं औ...
आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती ! from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/eSiYQg3
हिमाचल क्राइम न्यूज़ मंडी। राजेश शर्मा जिले के बल्ह क्षेत्र में 17 साल के नाबालिग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ दिनों बाद इसकी बहन की शादी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग अपने कमरे में अकेला था। सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो नाबालिग पंखे से लटका था। सूचना पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों के सपुर्द कर दिया। पुलिस चौकी के आईओ राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन बाद नाबालिग की बहन की शादी थी। मामले की जांच की जा रही है। Note :- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com Himachal Crime News Correspondent or People's servant Home 🏠 फेसबुक पेज को लाइक करें 👇👇👇👇 Facebook इंस्टाग्राम में फॉलो करें 👇👇👇👇 Instagram यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇👇👇👇 You...
हिमाचल क्राइम न्यूज़ धर्मशाला। स्टेट ब्यूरो मारपीट के मामले में विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नैहरिया पर एचएएस अधिकारी पत्नी ओशिन शर्मा आपराधिक मामला दर्ज नहीं कराएंगी। वह नहीं चाहती हैं कि पुलिस उनके पति पर कोई कार्रवाई कर गिरफ्तार करे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह अब विशाल के साथ नहीं रहना चाहती हैं। इसके लिए वह कोर्ट जाएंगी। पुलिस ने सोमवार को ओशिन शर्मा के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनके पति ने उनके साथ मारपीट की हो और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया हो लेकिन वह विशाल नैहरिया को गिरफ्तार नहीं देखना चाहती हैं। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आरोपों में घिरे भाजपा विधायक विशाल नैहरिया को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनकी पत्नी ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जनता के चुने हुए एक प्रतिनिधि पर ऐसे आरोप लगने की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हु...
हमेशा से ही 82,698 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की हैदराबाद रियासत की गिनती भारत के प्रमुख राजघरानों में किया जाता रहा था. इसका क्षेत्रफल ब्रिटेन और स्कॉटलैंड के क्षेत्र से भी अधिक था और आबादी (एक करोड़ 60 लाख) यूरोप के कई देशों से अधिक थी. शायद इसके विशेष दर्जे की वजह से ही उसे आज़ादी के बाद भारत में शामिल होने या न होने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था. उस समय भारत के गृह सचिव रहे एच वीआर आयंगर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''सरदार पटेल का शुरू से ही मानना था कि भारत के दिल में एक ऐसे क्षेत्र हैदराबाद का होना, जिसकी निष्ठा देश की सीमाओं के बाहर हो. भारत की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा ख़तरा था.' नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में रखे इस इंटरव्यू में आयंगर यहाँ तक कहते हैं कि पटेल की दिली इच्छा थी कि निज़ाम का अस्तित्व ही समाप्त हो जाए. हालाँकि नेहरू और माउंटबेटेन की वजह से पटेल अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाए. नेहरू पटेल को हमेशा याद दिलाते रहे कि हैदराबाद में बड़ी संख्या में मुस्लिम अल्पसंख्यक रहते हैं. निज़ाम से पिंड छुड़ाने के बाद होने वाले असर को संभाल पाना भारत के लिए मु...
Comments
Post a Comment