धर्मशाला में होने वाला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के लिए टिकट का रेट हुआ फिक्स

हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। ब्यूरो


धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में 26 तथा 27 फरवरी को प्रस्तावित टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गई है। इस बाबत शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा एचपीसीए प्रबंधन के बीच आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि क्रिकेट मैच के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्किंग की उचित व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि धर्मशाला में यातायात सुचारू तौर पर चल सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस प्रशासन द्वारा धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में यह मैच शाम के समय होंगे इसलिए विद्युत विभाग को स्ट्रीट लाइटों की आवश्यक मरम्मत करने तथा पार्किंग स्थलों पर भी विद्युत की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों की मरम्मत बारे भी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि शहर में पेयजल की उचित व्यवस्था के लिए भी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। 



उन्होंने बताया कि मैच के दिन प्रवेश द्वार पर ज्यादा भीड़ नहीं जुटे इसके लिए भी एचपीसीए को आवश्यक प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि मैच सांय सात बजे आरंभ होगा, जबकि प्रवेश द्वार पर साढ़े छह बजे तक ही एंट्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोग समय पर स्टेडियम में अपना स्थान ग्रहण कर लें।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर खिलाड़ियों के विश्राम स्थल तथा स्टेडियम तक सुरक्षा घेरे में ही लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है ताकि नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस दौरान उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने स्टेडियम में तैयारियों का जायजा भी लिया।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक