कुल्लू:कार में 23 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। रुचिका

कुल्लू पुलिस कि गिरफ्त में चरस का आरोपी


  पुलिस ने नाके के दौरान एक किलो 23 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान दीप कुमार (36) निवासी मडियाली डाकघर और तहसील नैना देवी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंजार की टीम ने एसएचओ राम लाल के नेतृत्व में फागू पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान रात को करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक वाहन नंबर सीएच 01 एइ 5100 फोर्ड फिगो में बैठे चालक को तलाशी के लिए रोका। 



पुलिस को देखकर चालक हड़बड़ा गया जिस पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर चालक दीप कुमार से एक किलो 23 ग्राम चरस बरामद हुई है।


मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि चरस तस्करी में पकड़े गए आरोपित से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था। उन्होंने बताया कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत