मंडी: 4 वर्षीय मासूम से 27 साल के युवक ने की गंदी हरकत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। क्राइम डेस्क


 हिमाचल प्रदेश में पैसों का लालच देकर 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये शर्मसार करने वाली घटना मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में पेश आई है। यहां एक 27 साल के युवक ने पैसों का लालच देकर चार साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित परिवार और आरोपी दोनों प्रवासी हैं और यहां ईंट के भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत भौर की एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और यहां ईंट के भट्टे पर मजदूरी करती हैं। 



बुधवार शाम को उसका पति सब्जी लेने बाजार गया था और वह खुद ईंट के भट्टे पर काम कर रही थीं। इसी बीच भट्टे में काम करने वाले एक 27 साल के उत्तरप्रदेश के युवक ने उनकी चार साल की बच्ची को पैसों को लालच देकर रिहायशी ढारा में ले गया और वहां उसके साथ गंदा काम किया।


महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत