ऊना में अवैध पटाखा फ़ैक्टरी मामले में मुकेश अग्निहोत्री कि भी जवाबदेही हो: 'आप'

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। ब्यूरो


 आम आदमी पार्टी ने हरोली फैक्ट्री ब्लास्ट में जवाबदेही तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हैरानी से ज्यादा इस बात की पीड़ा है कि आज पूरा प्रशासनिक अमला फैक्ट्री होने की बात से पल्ला झाड़ रहा है पर कोई ये बता नहीं रहा कि कैसे शासन प्रशासन की नाक के नीचे एक अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जो इतने बड़े हादसे का कारण बन गई.


उद्योग विभाग के पास फैक्ट्री के कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं, एक्सप्लोसिव लाइसेंस और अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं है लेकिन फिर भी फैक्ट्री में पिछले एक साल से पटाखे बनाने का काम बदस्तूर जारी था.



पार्टी ने सदन में नेता प्रतिपक्ष और हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री पर भी सवाल उठाया कि कैसे उनकी विधानसभा में उनकी जानकारी के बिना ये सब हो रहा था. कांग्रेस सरकार में इंडस्ट्री मंत्री रहे अग्निहोत्री जी कैसे इतने लापरवाह हो सकते हैं. उनकी भी इस हादसे को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए.


पार्टी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले इसी फैक्ट्री में एक ऐसा ही हादसा हुआ था जिसे दबा दिया गया था. उसमें किसी की जान नहीं गई थी लेकिन अगर तब क्षेत्रीय विधायक और सरकार जाग जाते तो शायद आज इस हादसे को टाला जा सकता था.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक