प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने पति का ब्लेड से काट डाला उसका प्राइवेट पार्ट

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

उत्तराखण्ड। एजेंसी


पिथौरागढ़ जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी पति को इतनी दर्दनाक मौत दी जिसको सुनकर सभी की रूह कांप जाएगी। बता दें, पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया।

ये पूरा मामला पिथौरागढ़ जिले के दिगांस गांव का है। महिला ने 13 फरवरी की रात इस वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी, इसीलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को दिगास गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने अपने पति जितेंद्र राम (38) का गुप्तांग काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गयी। 



जितेंद्र राम चुनाव प्रचार कर देर रात घर लौटा था. तभी उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर सुनीता देवी ने पति जितेंद्र राम का ब्लेट से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया।

सुनीता देवी की बेटी ने मां को ऐसा करते हुए देख लिया था. उसने मामले की जानकारी अपने चाचा को दी। मामला प्रकाश में आने के बाद राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी का कहना है कि जितेंद्र उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। वारदात वाली रात भी जितेंद्र शराब पीकर घर आया था, तभी उसका झगड़ा हुआ था और गुस्से में ये कदम उठाया। घटना के बाद ग्रामीण जितेंद्र का अंतिम संस्कार करने वाले थे, मगर कानूनी मामला होने के चलते ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत