बिलासपुर: ट्रक चालक से चिट्टा बरामद, चालक सहित 2 अन्य गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

बिलासपुर। क्राइम संवाददाता


 बरमाणा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से चिट्टा बरामद करने सफलता हासिल की है। इस मामले में ट्रक सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस थाना की एक टीम ने जब वाहनों की चैकिंग के लिए बैरी में नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान एक ट्रक आया, जिसमें 2 लोग सवार थे। चालक को ट्रक को रोककर कागजात चैक करवाने को कहा तो चालक व उसके साथ बैठा व्यक्ति घबरा गए। पूछने पर चालक ने अपना नाम लीलाधर (30) निवासी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार (24) निवासी तहसील सदर जिला बिलासपुर बताया। 



पुलिस टीम ने जब शक के आधार पर ट्रक को चैक किया तो चैकिंग के दौरान ट्रक से 2.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि चिट्टा बरामद कर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से गहन पूछताछ अमल में लाई जा रही है, ताकि उनसे यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने यह चिट्टा कहां से खरीदा है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक