पटाखा फैक्ट्री में आग मामला:पगी में भर्ती घायल महिला कि हुई मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना/ चंडीगढ़। डेस्क


 बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मृतक महिलाओं की संख्या 11 हो गई है। जानकारी के अनुसार विस्फोट में घायल शकीला पत्नी नवी हसन की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान शनिवार रात 10:30 बजे के करीब मौत हो गई। मौजूदा में यह परिवार भी संतोषगढ़ में रह रहा है और मूल रूप से बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में ही उपचाराधीन नसरीन (40) पत्नी छोटे लाल निवासी बिलासपुर जिला रामपुर ऊत्तर प्रदेश की रविवार को 3:30 बजे मौत हो गई। विस्फोट में झुलसने के बाद ये दोनों महिलाएं पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं थीं। 


मौजूदा समय में पीजीआई चंडीगढ़ में अब 3 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि 5 कामगार महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। बता दें कि बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दौरान मौके पर ही 6 महिलाओं की मौत हो गई थी। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि महिलाओं का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। 


बाथू विस्फोट मामले में एसआईटी टीम द्वारा गहनता से जांच करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। हलांकि दिल्ली, पंजाब व यूपी में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक