हमीरपुर: बोले सोनिहार कि आवाज़ से गूँज उठा नादौन शहर....

 हिमाचल क्राइम न्यूज

नादौन (हमीरपुर)। केशव अहलूवालिया



दसवीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन में वीरवार को फतह दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विशेष योगदान रहा। सुबह तड़के प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके उपरांत एक बजे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। 

जिसमें पंजाब के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने बैंड बजाकर सभी का मन मोह लिया। युवाओं ने विभिन्न परंपरागत हथियारों का रोचक प्रदर्शन करके चौराहों पर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे।





शहर के लोगों ने शोभायात्रा में भाग ले रहे हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा और फल बांटकर स्वागत किया। सिख संगत फतेह दिवस दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के नौ दिनों तक नादौन में रहकर मुगल राजाओं के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के रूप में मनाती है। इस मौके पर दसवीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन में अटूट लंगर लगाया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रंथी सरदार सिमरजीत सिंह सहित सम्पूर्ण नादौन वासी उपस्थित रहे।




क्यों मनाया जाता है फ़तेह दिवस?

20 मार्च 1687 तदानुसार 22 चैत्र 1747 को पहाड़ी राजाओं के आह्वान पर श्री गुरु गोबिंद सिंह नादौन क्षेत्र में पहुंचेे थे। उन्होंने घमासान युद्ध करके मुगल सेनाओं को खदेड़ दिया था।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत